ब्रेकिंग न्यूज़

BSEB Official Website : Bihar School Examination Board ने जारी की 12वीं आंसर-की, 6 मार्च तक आपत्ति का मौका; अब मैट्रिक और इंटर रिजल्ट की तारीख पर टिकी नजर Bihar Education Department : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा खेल उजागर! 1,896 करोड़ रुपये का हिसाब गायब, जिलों में मचा हड़कंप; DEO-DPO पर एक्शन की तैयारी SCERT Bihar exam : बिहार में बच्चों की वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से, नई व्यवस्था और तैयारी की चर्चा शुरू ; देखें टाइम टेबल Bihar Teacher News : टीचर ट्रांसफर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बयान, कहा - हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता, जानिए क्या है वजह PU Election Result : पटना यूनिवसिटी छात्र संघ चुनाव की वोटिंग आज, जानिए कहां होगी काउंटिंग और कब आएगा रिजल्ट Bihar weather : बिहार में होली से पहले हीट अटैक: वीकेंड में 3°C तक बढ़ेगा तापमान, पटना और कैमूर सबसे गर्म दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

बिहार: कारोबारी से दिनदहाड़े लाखों की लूट, चेहरे पर मास्क लगाकर पहुंचे थे बदमाश

13-Jun-2022 06:35 PM

ARARIA: बिहार में अपराधी ताबड़तोड़ लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। कोई भी दिन ऐसा नहीं होता जब राज्य के किसी न किसी जिले में लूट की घटना न हुई हो। लूट का ताजा मामला अररिया से सामने आया है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक कारोबारी से दिनदहाड़े चार लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना फारबिसगंज-जोगबनी मुख्य मार्ग पर सुभाष चौक के पास की है।


जानकारी के मुताबिक नारायण महेश्वरीमार्केटिंग यार्ड निवासी रमेश कुमार सोमवार को अपनी दुकान से 4 लाख रुपये लेकर पैसे जमा करने के लिए एक स्टाफ के साथ बैंक जा रहा था। कारोबारी जैसे ही सुभाष चौक के पास पहुंचा, दो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने पहले तो धक्का देकर बाइक को गिरा दिया और बाद में कारोबारी पर हमला कर रुपयो से भरा बैग लूटकर भाग निकले। पीड़ित कारोबारी की मानें तो सभी बदमाशों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घायल कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। लूट की यह वारदात इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने लूटकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।