मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
06-Sep-2022 03:58 PM
NALANDA : नालंदा में कर्मा पूजा के लिए मिट्टी लाने गई दो सगी बहनों की पईन में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के पंचखुरवा खंधा की है। यहां कर्मा पूजा के लिए दो बहनें मिट्टी लाने के लिए घर से निकली थीं। पईन से मिट्टी निकालने के दौरान गहराई का पचा नहीं चला और दोनों गहरे पानी में चली गईं, जिससे दोनों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोनीयमपुर गांव निवासी राम सुचित यादव की 14 वर्षीय बेटी रानी कुमारी और 12 वर्षीय लवली कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कर्मा पूजा के लिए दोनों सगी बहने मिट्टी और झाड़ लाने के लिए गांव के बाहर स्थित पईन के पास गई थीं। इसी दौरान गहराई का पता नहीं चलने से दोनों बहनों की डूबकर मौत हो गई।
इधर, ग्रामीणों ने दोनों बहनों का शव देखकर उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों को शव पानी से बाहर निकला और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। एक साथ दो बच्चियों के मौत के बार परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।