ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / बिहार : कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए चलेगा अभियान, इन जिलों के...

बिहार : कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए चलेगा अभियान, इन जिलों के डीएम को मिली जिम्मेदारी

08-Feb-2022 08:36 AM

PATNA : बिहार में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए अब अभियान चलाया जायेगा। बेटियों को जन्म से कुपोषण और शिक्षा से जोड़ने के लिए राज्य के 17 जिलों में विशेष अभियान चलेगा। इसके लिए इन जिलों के डीएम को राशि आवंटित कर दी गई है। महिला एवं बाल विकास निगम योजना की मॉनिटरिंग करेगा। निगम अस्पताल से लेकर गांव स्तर तक लिंगानुपात सुधारने, कन्या भ्रूण हत्या, स्कूलों से ड्रॉप आउट रोकने, बाल विवाह खत्म करने और बेटियों के साथ सामाजिक भेदभाव खत्म करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। 


बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, जमुई खगड़िया, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, भोजपुर, पटना, रोहतास, नालंदा, मधुबनी, समस्तीपुर, नवादा, भागलपुर, बांका और छपरा में विशेष अभियान चलाया जायेगा। महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से जल्द ही इन जिलों को कार्ययोजना बनाकर दी जाएगी। मार्च से बेटियों को मां के गर्भ में बचाने का अभियान चलेगा। जिन अस्पतालों में कन्या भ्रूण हत्या की सूचना मिलेगी। वहां पर कमेटी गठित कर कार्रवाई की जाएगी।


बेटियों से ही हैं हम.. चलेगा अभियान

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान चलेगा। जन्म से पांच साल तक बेटियों के पोषण से लेकर सामाजिक अनदेखी पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। क्योंकि बेटियां पारिवारिक अनदेखी की वजह से जन्म लेने के बाद मर जाती हैं। जबकि नवजात बच्ची के जिन्दा की संभावना बेटों से अधिक होती है। 


अब भी बेटियों को पराया समझा जाता है और बेटों को घर का चिराग। इससे समाज में बेटियों के साथ भेदभाव होता है। इसका असर बेटियों की शिक्षा से लेकर समाज में कम तरजीह दी जाती है। बता दें कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे 2019-20 के अनुसार राज्य में एक हजार बेटों पर 908 बेटियां हैं। सर्वे में 21 जिलों में लिंगानुपात में कमी दर्ज की गई है।