बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
09-Mar-2020 12:59 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय का गंगा घाट सिमरिया धाम विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनता जा रहा है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक बिहार की धार्मिक परंपराओं के बारे में जान कर खूब रोमांचित हो रहे हैं। यहां आने वाले विदेशी पर्यटक गंगा की मिट्टी अपने साथ ले जाना नहीं भूलते।
भारत भ्रमण पर आए अमेरिका समेत अन्य देश के लोग गंगा के भ्रमण पर निकलते हैं तो सिमरिया गंगा धाम आना नहीं भूलते। इसी कड़ी में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और पोलैंड के 25 पर्यटक सोमवार को भी सिमरिया गंगा धाम पहुंचे। इन लोगों ने यहां गंगा दर्शन और पूजन किया। इस मौके पर गंगा घाट पर मौजूद गोताखोर की टोली के अनिल निषाद, भरत निषाद, अमर कुमार मिश्रा, सुनील कुमार आदि ने विदेशी पर्यटकों को सिमरिया घाट के आध्यात्मिक इतिहास से रूबरू करवाया।
गंगा पूजन के बाद पर्यटकों की टोली यहां से प्रसाद, चंदन एवं गंगा की मिट्टी भी अपने साथ ले गए। अमरीका की फर्नांडीज, रूबीना, फ्रेन आदि ने कहा 'दिस ए ग्रेट प्लेस इन इंडिया- अगेन विजिट विथ फैमली।' कोलकाता से गंगा के रास्ते जलमार्ग भारत भ्रमण पर निकली यह टोली अजगैबीनाथ सुल्तानगंज, चंडिका स्थान और योगपीठ मुंगेर का भ्रमण करते हुए सिमरिया पहुंची। जहां करीब एक घंटा रुकने के बाद पटना होते हुए वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए।