जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
09-May-2021 09:43 AM
PATNA : बिहार में अचानक मौसम ने करवट ले ली है. पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ मौसम सुहाना हो गया. वहीं लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में भारी बारिश हुई. हालांकि इस बीच बक्सर में सबसे ज्यादा 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. बिहार के मौसम विभाग ने 12 मई तक के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश-आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है जिसको देखते हुए अरवल, जहानाबाद, गया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, रोहतास, औरंगाबाद, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, जमुई, कैमूर, पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मई तक इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है. वहीं सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में एक दो जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.