राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
10-Nov-2022 05:19 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: औरंगाबाद में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। कोबरा और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में सुरक्षाबलों ने हथियार और बड़ी मात्रा में इंसास राइफल की गोलियों को बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमें यह सफलता मिली है। हालांकि सर्च ऑपरेशन की भनक मिलते ही नक्सली मौके से फरार हो गए।
औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मदनपुर थाना क्षेत्र में बंदी, कटरीबा डोभा, गुबे स्थानीय चट्टान और आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों पर हमला करने की तैयारी की जा रही है। इस सूचना के बाद एसपी कांतेश कुमार और 205 कोबरा वाहिनी के समादेष्टा कैलाश के संयुक्त निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) मुकेश कुमार, कोबरा वाहिनी के उप समादेष्टा दीपक, सहायक समादेष्टा अंबुज कुमार श्रीवास्तव के संयुक्त नेतृत्व में कोबरा एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम इन इलाकों में नक्सलियों के विरुद्ध संयुक्त सर्च अभियान चलाया।
अभियान के दौरान मौके से नाइन एमएम की दो देसी पिस्टल, दो कट्टा, पिस्टल की तीन मैग्जिन, इंसास रायफल की दो मैग्जिन और 5.56 एमएम इंसास रायफल की 120 गोलियां बरामद की गई हैं। मौके से जब्त सामानों की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर सभी हथियारों को मदनपुर थाना लाया गया है। मदनपुर थाना में धारा 147, 148, 149, 307, 353, 120 बी, 25(1-बी), 26-35 शस्त्र अधिनियम एवं 13, 16, 18, 20 यूएपीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में कुल 11 नक्सलियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एसपी ने बताया नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।