राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
18-Sep-2022 07:47 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना दाउदनगर के सोन नदी काली घाट की है। यहां निर्जला व्रत जिउतिया को लेकर महिलाएं अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ स्नान करने के लिए गंगा घाट पहुंची थी इसी दौरान पांच बच्चें नदीं में डूब गए। दो बच्चों को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन तीन की डूबने से मौत हो गई। संतान की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाले निर्जला व्रत जिउतिया के दिन तीन बच्चों की मौत से कोहराम मच गया है।
मृतकों की पहचान दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 1 के अमृत बिगहा निवासी मनोज पासवान के 8 वर्षीय बेटा सोनू कुमार, राजकुमार पासवान का 12 वर्षीय बेटा किशु कुमार और गोह थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी जीतेंद्र पासवान का 8 वर्षीय बेटा शिवा कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाएं जिउतिया व्रत के मौके पर स्नान करने के लिए सोन नदी काली स्थान घाट में गई थीं। उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी गए थे। स्नान के दौरान सोन नदी में पानी की गहराई का पता नहीं चल पाया और पांच बच्चे पानी में डूबने लगे।
बच्चों को डूबता देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने महिलाओं तथा दो बच्चों को बचा लिया गया जबकि तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पदाधिकारी सह प्रभारी सीओ मनोज कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष गुफरान अली दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।