ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / बिहार : जीतनराम मांझी का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- शराब और बालू...

बिहार : जीतनराम मांझी का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- शराब और बालू नीति से गरीबों का जीना हुआ मुश्किल

18-Feb-2022 07:06 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM : पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एक बार फिर बिहार की शराब और बालू नीति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार की नीति ने पूरे बिहार को फजीहत झेलने पर मजबूर कर दिया है। जीतनराम मांझी ने शुक्रवार को सासाराम में प्रेस को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के शराबबंदी कानून और बालू नीति पर सवाल खड़ा किया।


जीतनराम मांझी ने सासाराम कहा कि सरकार को बिहार की शराब एवं बालू नीति में बदलाव करने की जरूरत है। सरकार की गलत नीति के कारण बिहार में गरीबों का काफी शोषण हो रहा है। गलत शराब नीति के कारण गरीब वर्ग के लोग बड़ी संख्या में जेल भेजे जा रहे हैं।


वहीं उन्होंने बालू नीति पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार की नीति के कारण मजदूर तबका त्राहिमाम की स्थिति में है। ऐसे में बिहार सरकार को शराब तथा बालू नीति पर समीक्षा करने की आवश्यकता है।


बताते चलें कि जीतनराम मांझी शिवसागर थाना क्षेत्र के सोन डिहरा गांव पहुंचे थे। जहां उन्होंने औरंगाबाद में बीते दिनों अपराधियों क् हमले में शहीद हुए दारोगा वीरेंद्र पासवान के परिजनों से मुलाकात की और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।