ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार : झुलसा देने वाली गर्मी से लोग हुए बेहाल, इस दिन से...

बिहार : झुलसा देने वाली गर्मी से लोग हुए बेहाल, इस दिन से मिलेगी राहत

22-May-2023 06:56 AM

By First Bihar

PATNA : मानसून के आगमन से पहले बिहार में सूरज की तल्खी तल्खी जारी है। राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों तक इसी तरह की स्थिति बने रहने के आसार हैं। रविवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान औरंगाबाद में 44.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पटना सहित सात शहरों में  मौसम विभाग ने हीट वेव (लू) की घोषणा की। जिन जिलों में हीट वेव की स्थिति रही उनमें पटना, शेखपुरा, भोजपुर, औरंगाबाद, बांका, नवादा और नालंदा  (हरनौत) का नाम शामिल हैं।


वहीं, मौसम विभाग के तरफ से सोमवार को भी  पटना सहित नौ जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें पटना, पूर्णिया, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया, भागलपुर, जमुई, बांका और पश्चिम चंपारण शामिल हैं। गया में दोपहर बाद आंशिक बादलों की आवाजाही संभावित है। हालांकि, उम्मीद यह जताई जा रही है कि 23 मई से मौसम के तेवर नरम पड़ेंगे।


मालूम हो कि, रविवार को पटना में मई में अधिकतम तापमान का तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। बीते तीन सालों में मई महीने में पटना का अधिकतम तापमान इस स्तर तक नहीं पहुंचा था। पिछले साल पटना में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री (19 मई) सेल्सियस रहा था। इसके एक साल पहले 2021 में 40.2 डिग्री सेल्सियस (17 मई), 2020 में 40.9 डिग्री सेल्सियस (27 मई) दर्ज किया गया था। 


आपको बताते चलें कि, 23 मई से राज्य के अधिकतर जिलों में गर्मी से राहत मिलेगी। 23 मई को उत्तर बिहार के सभी जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 24 मई से यह चेतावनी राज्य भर के लिये जारी की गई है। रविवार की देर शाम सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, सुपौल, मधुबनी और अररिया में आंधी पानी का तात्कालिक अलर्ट जारी किया गया।