ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बिहार: जयमाला के दौरान दूल्हे के भाई की पीट-पीटकर हत्या, बिना शादी के ही लौट गई बारात

10-May-2022 10:48 AM

By DEEPAK

NALANDA: खबर नालंदा से है, जहां एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना बेन थाना क्षेत्र के अकैड गांव की है। यहां वरमाला के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस बात से आहत दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया।


मृतक की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी गोपाल प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को परबलपुर थाना क्षेत्र के बाना बिगहा गांव निवासी जगदीश प्रसाद के बेटे भूषण कुमार की बारात अकैड गांव पहुंची थी। गाजे-बाजे के साथ बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची थी। बाराती डीजे की धुन पर झूम रहे थे। तभी जयमाला के दौरान स्प्रे को लेकर विवाद हो गया।


देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों की जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे के ममेरा भाई शिव कुमार की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में वर पक्ष के लोगों ने शिवकुमार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गई। इस बात से आहत दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया और बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।