बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
01-Aug-2022 08:48 AM
JAMUI : बिहार के जमुई में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है. सीआरपीएफ की 215वीं बटालियन और स्थानीय पुलिसबल ने बरहट के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाते हुए नक्सलियों के ठिकाना को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान सुरक्षाबलों में भारी संख्या में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया. इसका मकसद तलाशी अभियान करने आए सुरक्षाबलों और पुलिस को निशाना बनाते हुए उन्हें नुकसान पहुंचाने की थी.
पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बरहट के जंगली इलाके में नक्सलियों का एक दस्ता जमा हुआ है. इसके बाद सीआरपीएफ, कोबरा 215 बटालियन तथा जिला पुलिस के जवानों को शामिल कर एक सी लेवल ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान सुरक्षाबलों को सैकड़ों जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, वॉकी-टॉकी समेत नक्सली दस्तावेज और सामान बरामद किया है. जवानों ने 15 किलो का आईईडी बम भी बरामद किया है.
एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर सीआरपीएफ और इंटेलिजेंस की गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी, जिसमें बरहट पुलिस के अलावा सीआरपीएफ 215 की टीम शामिल थी. जमुई पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बरहट इलाके के जंगल में चलाए गए सर्चिंग अभियान के दौरान 113 जिंदा कारतूस, वॉकी टॉकी, तीन मोबाइल फोन, मोबाइल की बैटरी, नक्सली यूनिफार्म, समेत अन्य दस्तावेज बरामद किया गया है.