ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज पटना में LPG ब्लैकमार्केटिंग पर बड़ा एक्शन.. दर्ज हुए 4 केस, DM की चेतावनी- मुकदमा के बाद तुरंत होगी गिरफ्तारी पटना में LPG ब्लैकमार्केटिंग पर बड़ा एक्शन.. दर्ज हुए 4 केस, DM की चेतावनी- मुकदमा के बाद तुरंत होगी गिरफ्तारी

बिहार : जमीन के टुकड़े के लिए हैवान बन गया बड़ा भाई, गला दबाकर छोटे भाई की ले ली जान

15-Aug-2022 05:47 PM

HAJIPUR : खबर वैशाली से आ रही है, जहां जमीन के टुकड़े के लिए एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के सिरसा वीरन गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


मृतक की पहचान सिरसा वीरन गांव निवासी 40 वर्षीय उदय कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उदय सिंह का उसके बड़े भाई से लंबे दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। सोमवार को जमीन को लेकर ही दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई उदय सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपी बड़े भाई ने गला दबाकर छोटे भाई उदय सिंह की जान ले ली।


इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी आरोपी बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ कई बार मारपीट की वारदात को अंजाम दे चुका था। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।