ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
23-Dec-2021 11:11 AM
SAHARSA : बुधवार की देर शाम सहरसा पहुंचे जेल आईजी मिथलेश मिश्र ने मंडल कारा का निरीक्षण किया. इससे पहले वे सिमरी बख्तियारपुर में बनने वाले जेल के लिए जमीन को चिन्हित करने पहुंचे थे. जिसके बाद वे देर शाम स्थानीय मंडल कारा निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने जेल परिसर के अंदर बने तालाब, पार्क और जेल परिसर में ही बनाए गए गौतम बुद्ध एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ अशोक स्तंभ का भी अनावरण किया. जेल आईजी ने बताया कि जेलों का निरीक्षण नियमित रूप से किया जाता है.
आज मुख्य रूप से सिमरी बख्तियारपुर में बनने वाले उपकारा के निर्माण हेतु जमीन के विकल्प का चयन करने के लिए जिलाधिकारी के साथ पहुंचे थे. उनके साथ कई विभाग के पदाधिकारी भी थे. जिनके साथ तीन जमीन को गंभीरता पूर्वक देखा गया है. चूंकि सिमरी बख्तियारपुर में अनुमंडल स्तर का न्यायालय भी बनना है और कारा भी बनना है. कोशिश है एक साथ दोनों को बनाने का प्रयास किया जा रहा है. उसी क्रम में मंडल कारा सहरसा भी आना हुआ. यहां का भी निरीक्षण किया गया.
मंडल कारा के निरीक्षण में देखा गया कि उन्होंने साफ सफाई को लेकर काफी अच्छा काम किया है. लेकिन जो आज साफ-सफाई देखने को मिली है यह सालों भर बनी रहे. इसके लिए निर्देश दिया गया है. कैदियों के लिए जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, वे हमेशा चलता रहे. बाकी जो सुरक्षा व्यवस्था है. वह कैदियों को पूरी तरह मुहैया कराया जाता रहे. अंदर में बने हुए अस्पताल का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. जिस का भी निरीक्षण किया गया है. साथ ही परिसर में बने पार्क, तालाब को भी देखा गया जो काफी अच्छा बना है. उनके साथ तीन एआईजी स्तर के पदाधिकारी थे. साथ ही सहरसा, मधेपुरा और सुपौल मंडल कारा के जेलर मौजूद रहे. वहीं स्थानीय मंडल कारा सुपरिटेंडेंट सुरेश चौधरी भी मौके पर मौजूद रहे.