ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

बिहार: जालसाज बैंक मैनेजर गिरफ्तार, बैंक ग्राहकों के अकाउंट से करोड़ों की निकासी का आरोप, गबन का मामला दर्ज

बिहार: जालसाज बैंक मैनेजर गिरफ्तार, बैंक ग्राहकों के अकाउंट से करोड़ों की निकासी का आरोप, गबन का मामला दर्ज

06-Jun-2021 02:46 PM

DESK:  बक्सर के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में करोड़ों के घोटाले का मामला सामने आया है। जालसाज ब्रांच मैनेजर रविशंकर कुमार को पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। उन पर सैकड़ों ग्राहकों के बैंक अकाउंट में हेराफेरी करने का गंभीर आरोप लगा है। कई बैंक अकाउंट से करोड़ों रुपये की निकासी उनके द्वारा की गयी और रकम को रिश्तेदारों और खुद के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया।

 

बक्सर के आशा पडरी स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के मैनेजर रविशंकर को आज उनके पटना स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिसिया पूछताछ के क्रम में उसने कई खुलासे किए। पुलिस ने आशंका जतायी कि आरोपी बैंक मैनेजर के साथ-साथ दूसरे बैंक के कर्मी भी इस जालसाजी में शामिल हो सकते हैं। अब तक जो जानकारी मिली उसके अनुसार करीब 120 खाताधारकों का पैसा बैंक मैनेजर ने रिश्तेदारों और खुद के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया।  


मामला सामने आने के बाद दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक भभुआ के रीजनल  मैनेजर विकास भगत ने सिमरी थाने में बैंक मैनेजर रवि शंकर कुमार, उनके पिता उमेश सिंह, पत्नी आरती देवी और भाई रवि रंजन कुमार के खिलाफ एक करोड़ 9 लाख के गबन का मामला दर्ज कराया। ब्रांच मैनेजर पर यह आरोप है कि उसने अपने पिता, पत्नी और भाई के खातों में करोड़ों की राशि आरटीजीएस के जरिए भेजा। यह पैसा बैंक के ग्राहकों के खाते से ट्रांसफर किया गया जो एक बहुत बड़ा अपराध है। उन पर गबन का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पटना स्थित आवास से उन्हें धड़ दबोचा।