Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
06-Feb-2023 02:01 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी में खाद की एजेंसी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी का खुलासा पटना पुलिस ने किया है। गिरोह के शातिर बदमाश इफको यानी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड की एजेंसी दिलाने के नाम पर अबतक करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं।यह गिरोह के लोग इफको की फर्जी बेवसाइट बना कर लोगों को खाद और कीटनाशक की एजेंसी देने का झांसा दे रहे थे। गिरोह के सदस्य बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में करीब 20 हजार से अधिक लोगों को इस जाल में फंसा के ठगी कर ली है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर आपराधियों को गिरफ्तार किया है।
इस गिरोह को महज तीन लोग मिलकर संचालित कर रहे थे। दो की गिरफ्तारी कर ली गई है, जबकि तीसरा पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान नालंदा के कतरी सराय थाना क्षेत्र के रहने वाले रंजन कुमार उर्फ अंकित कुमार और औरंगाबाद के धीवरा निवासी आनंद मुरारी उर्फ राजा के रुप में की गई है। इस गिरोह को सरदार जितेंद्र कुमार नवादा का रहने वाला है। जो पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया है। इन अपराधियों के पास से एक लैपटॉप 5 महंगे मोबाइल, पैसे और दर्जनों डेबिट कार्ड समेत ठगी के पैसों से खरीदी एक कार बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार यह गिरोह 2019 से ही सक्रिय है और बिहार, उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंचाब, गुजरात, जम्मू- काश्मीर और तमिलनाडु तक में भी हजारों लोगों से ठगी कर चुके हैं। इस मामले में पत्रकार नगर पुलिस ने बताया कि जब देर रात पुलिस गश्ती की टीम मलाही पकड़ी इलाके में गश्त कर रही थी, तभी रोड पर एक सुनसान कार दिखाई दी जिसमें दो संदिग्ध मौजूद थे। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वे मैजेस और व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज कर एजेंसी के नाम पर लोगों को ठगा करते थे। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल में भेज दिया है।