मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
02-Feb-2022 01:39 PM
SIWAN : बिहार के सिवान से खबर आ रही है जहां एक युवक का शव घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है. स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकरी परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की जांच में जुट गई है.
घटना नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार की है. जहां मृतक छोटे जायसवाल का 20 साल का बेटा आशीष जायसवाल था जो कि अहमदाबाद से होटल मैनेजमेंट का पढ़ाई करता था. जानकारी के अनुसार आशीष के परिवार के लोग सिल्लीगुड़ी अपने रिश्तेदार के पास गए हुए थे और आशीष घर पर अकेला था. इसी क्रम में ये घटना हुई. स्थानीय लोगों का कहना है कि आशीष अहमदाबाद रहकर पढ़ाई करता था और संभावना जताई जा रही है कि डिप्रेशन में आकर ही वो फांसी के फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया. अबी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसने सुसाइड क्यों की.
वहीं लोगों ने बताया गया कि जब देर शाम तक आशीष अपने कमरे से खाना खाने के लिए नहीं निकला तो बंद दरवाजेे को तोड़ा गया. इस क्रम में लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो वो फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस इस पर कारणों की जांच में जुट गई है.