ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश

बिहार: होने वाली भाभी के साथ देवर ने किया रेप, विरोध किया तो हत्या कर शव को नमक में गलाया

22-Dec-2022 07:00 PM

PATNA: बिहार में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक देवर ने अपनी होने वाली भाभी के साथ न सिर्फ रेप किया बल्कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को घटनास्थल से 50 किलोमिटर दूर ले जाकर दफना दिया। पूरा मामला अरवल जिले से जुड़ा है। आरोपी ने पहले लड़की को मिलने के लिए अरवल बाजार बुलाया और उसे जहानाबाद लेकर चला गया। जहानाबाद में एक होटल में आरोपी लड़के ने अपनी होने वाली भाभी के साथ रेप किया और बाद में उसके शव को पटना के जानीपुर में लाकर दफन कर दिया।


दरअसल, अरवल के दिवावरपुर गांव निवासी गिरफ्तार विजेंद्र कुमार के बड़े भाई की शादी फरवरी महीने में तय हुई थी। शादी तय होने के बाद आरोपी विजेंद्र अपनी होने वाली भाभी से फोन पर बातें किया करता था। सब कुछ तय होने के बावजूद अचानक लड़के वाले शादी करने में आनाकानी करने लगे। इसी बीच बीते 16 नवंबर को आरोपी विजेंद्र नो फोन कर अपनी होने वाली भाभी को अरवल बाजार में मिलने के लिए बुलाया, इसके बाद लड़की अचानक लापता हो गई।


लड़की के लापता होने के बाद परिजनों ने 25 नवंबर को अरवल थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जब शक के आधार पर लड़की के होने वाले देवर विजेंद्र को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने सारी सच्चाई बयां कर दी। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि अरवल बाजार से वह लड़की को लेकर जहानाबाद के एक होटल में गया और वहां उसके साथ रेप किया। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।


रेप और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जहानाबाद से लड़की का शव लेकर 50 किलोमिटर दूर पटना के जानीपुर के गाजाचक गांव पहुंचा और शव को जमीन में दफना दिया। शव को दफन करने के बाद आरोपी ने शव को गलाने के लिए उसके ऊपर 10 किलो नमक लाकर छिड़क दिया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस की टीम पटना के जानीपुर पहुंची और जमीन खोदकर शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।