बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
14-Jun-2022 05:06 PM
JAMUI: जमुई रेलवे स्टेशन पर आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक स्टेशन पर स्थित बिजली के हाई टेंशन तार वाले पोल पर जा बैठा। युवक लोगों को ऊपर से नीचे कूदने की धमकी दे रहा था। रेल यात्रियों की नजर जैसे ही युवक पर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी रेल कर्मियों को दी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद स्टेशन पर मौजूद रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बाद में मौके पर पहुंचे आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा।
दरअसल, मंगलवार की सुबह एक युवक स्टेशन पर स्थिति ओवरहेड तार के पास पोल पर चढ़ गया। युवक ऊपर कैसे चढ़ गया इसकी भनक किसी को नहीं लगी। इसी दौरान जैसे ही स्टेशन पर मौजूद लोगों की नजर युवक पर पड़ी। प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंची और युवक से नीचे उतरने को कहा। लेकिन युवक उतरने को तैयार नहीं था और नीचे कूदने की धमकी देता रहा। काफी मशक्कत के बाद जवानों ने युवक को नीचे उतारा। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
इसी दौरान स्टेशन पर मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक कैसे पोल के ऊपर चढकर कूदने की धमकी दे रहा है। युवक की थोड़ी सी लापरवाही से उसकी जान जा सकती थी। बातचीत के दौरान पता चला कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह न तो अपना नाम बता पा रहा था और ना ही पता। पूरे मामले पर जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, वह कैसे ऊपर चढ़ गया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती है।