Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ
28-Jan-2024 03:09 PM
By First Bihar
PATNA : नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देकर बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भी हड़कंप मचा दिया है। नीतीश के इस्तीफे के बाद अब उनकी पार्टी जेडीयू के एनडीए से मिलकर सरकार बनाने की चर्चा है। नीतीश के इस्तीफे के साथ ही बिहार में महागठबंधन भी टूट गया है। वहीं, इसी के साथ विपक्षी इंडी गठबंधन को भी बड़ा झटका लगा है।
दरअसल, नीतीश के भाजपा के साथ हाथ मिलाने की वजह से विपक्ष के बड़े दल जो कुछ महीने पहले मोदी सरकार को चुनौती देने के लिए इंडी गठबंधन के तहत एकजुट हुए थे, उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। इसकी वजह यह है कि बिहार में महागठबंधन एक साथ लोकसभा चुनाव लड़कर भाजपा को कड़ी टक्कर देने की कोशिश में था। हालांकि, अब नीतीश के इस गठबंधन से अलग हो जाने के बाद बिहार में कांग्रेस और राजद के जेडीयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का सपना भी टूट गया है। नीतीश के इस फैसले से लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन को बड़ा नुकसान हो सकता है।
वहीं, नीतीश कुमार के जाने के बाद इंडी गठबंधन कमजोर हो गया है। पिछले साल अपने मतभेदों को दूर कर एक साथ आए सभी विपक्षी दलों के लिए अब भाजपा का मुकाबला करना काफी मुश्किल हो जाएगा। विपक्ष को एकजुट करने में नीतीश ने अहम भूमिका निभाई थी। इंडी गठबंधन पिछले सप्ताह से ही आंतरिक कलह का सामना कर रहा था। नीतीश से पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने की बात कही थी। वहीं, पंजाब में भी कांग्रेस और आप में सीटों पर बात नहीं बन रही है।