ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बिहार : हत्यारों ने महिला का मर्डर कर दफना दिया था शव, डीएम के आदेश पर पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला

14-Apr-2022 07:30 PM

PATNA : पटना के बिहटा स्थित सदिसोपुर में एक मुस्लिम महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद डीएम के आदेश पर पुलिस ने महिला के शव को कब्रिस्तान से निकाला। शव को कब्र से निकालने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीते 28 मार्च को महिला की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को दफन कर दिया था।


मृतक महिला वशिमा खातून की मां शबाना खातून ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। शबाना खातून ने अपने दामाद पर बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। केस दर्ज होने के बाद पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के आदेश पर बिहटा पुलिस एवं अंचलाधिकारी कन्हैया लाल के मौजूदगी में कब्रिस्तान से महिला का शव निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।


जानकारी के मुताबिक बोकारो निवासी वशिमा खातून की शादी साल 2013 में बिहटा थाना क्षेत्र के सदिसोपुर निवासी मो. मुमताज अंसारी के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ हुआ था। शादी के कुछ महीनों बाद से ही और पैसे को लेकर ससुराल वाले सबीना खातून के साथ मारपीट और गालीगलौज करने लगे थे। इसी बीच बीते 28 मार्च को अचानक ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शब को दफना दिया।


बेटी की अचानक मौत की खबर सुनकर उसके परिजनों को विश्वास नहीं हुआ। जिसके बाद मृतका की मां ने थाने में हत्या का केस दर्ज कराया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। गुरुवार को पटना डीएम के आदेश पर पुलिस ने शव को कब्र खोदकर निकाल लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।