दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
02-May-2022 06:35 PM
BANKA : बांका में एक शादी इन दिनों इलाके के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। मामला शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।यहां एक प्रेमिका शादी करने के लिए अपने प्रेमी के घर अचानक सिंदूर लेकर पहुंच गई। सिंदूर लेकर घर के दरवाजे पर खड़ी प्रेमिका का मान रखते हुए प्रेमी ने उसकी मांग भर दी। दोनों जाति के बंधन को तोड़कर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। अब इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक गांव के ही रहने वाले सिंटू कुमार को पड़ोस की किशोरी से प्रेम हो गया। प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों चोरी- छिपे मिलने भी लगे। इसी बीच दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक किशोरी के परिजनों को लग गई। दोनों की जाति अलग होने के कारण परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। लड़की के माता-पिता ने उसकी शादी कही और तय कर दी। रविवार को लड़की हाथ में सिंदूर लेकर लड़के के घर पहुंच गई और शादी करने की इच्छा जताई। फिर क्या था सिंटू ने भी अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया।
इधर, सिंटू के माता-पिता बेटा और बहू को खुशी खुशी घर में रख लिया। इस दौरान सिंटू के दोस्तों ने शादी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस बात की जानकारी जैसे ही लड़की के परिजनों को मिली, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लड़की के परिजन अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच गए और बेटी की जबरन शादी कराने की बात पुलिस को बताई। फिलहाल पुलिस दोनों पक्ष के बीच सुलह कराने की कोशिश में जुटी है।