ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार : घर बनाना हो सकता है महंगा, एक जुलाई से बालू के...

बिहार : घर बनाना हो सकता है महंगा, एक जुलाई से बालू के खनन पर लगेगी रोक ; कालाबाजारी को लेकर जारी हुआ निर्देश

16-Jun-2023 07:58 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में घर बनाना महंगा हो सकता है। राज्य में 1 जुलाई से बालू के खनन पर रोक लगने वाली है। ऐसे में बालू के दाम बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। जिसका असर निर्माण कार्य पर पड़ सकता है। इसके साथ ही ऐसे में बालू की कालाबाजारी और किल्लत बढ़ने के आसार हैं। बारिश के मौसम में एनजीटी के निर्देश के अनुसार खनन पर रोक रहेगी। 


दरअसल, अवैध बालू खनन को लेकर मंडलायुक्त कुमार रवि ने कहा कि सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी को एनजीटी के निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। आयुक्त ने अवैध खनन, बालू ओवरलोडिंग एवं वाहनों के अवैध परिचालन पर सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया है। हालांकि, सरकार की ओर से बालू की किल्लत न हो उसके लिए भी उचित व्यवस्था की गई है। 



मालूम हो कि, बालू खनन पर यह रोक अस्थायी होगी। इसी साल के आखिरी में बालू खनन पर से रोक हटा लिया जाएगा। वहीं, इस दौरान अवैध रूप से बालू के स्टॉक को लेकर बिहार खनिज नियमावली 2019 के नियम 74 के तहत अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए डीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स गठित है। आयुक्त ने सभी डीएम को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक नियमित रूप से करने एवं अवैध खनन, परिचालन की समीक्षा करने का निर्देश दिया।


आपको बताते चलें कि, सभी जिलों के डीएम, एसपी, जिला परिवहन पदाधिकारियों, सीओ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, जिला खनन पदाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध नियमित तौर पर सघन छापामारी अभियान जारी रखें। उच्च तकनीक का इस्तेमाल करें। अवैध खनन और परिचालन पर रोक लगाने के लिए हाईटेक बोट का प्रयोग करें।