ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

बिहार : उग्र हुआ प्रदर्शन.. छात्रों ने सुपरफ़ास्ट ट्रेन में लगाई आग, श्रमजीवी एक्सप्रेस पर किया पथराव

26-Jan-2022 01:22 PM

GAYA : गणतंत्र दिवस पर भी RRB-NTPC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों ने पटना -गया रेल लाइन को जाम कर दिया है. हाथ में तिरंगा लिए छात्र रेल ट्रैक पर बैठ गए है. RRB और NTPC  शिक्षा में धांधली और अचानक किए बदलाव से नाराज छात्रों का प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी है. गया में उग्र छात्रों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस में आग लगाने की कोशिश की साथ ही तोड़फोड़ मचाई. 


वहीं रेलवे ट्रैक पर खड़ी गाड़ी की कई बोगियों को आग के हवाले कर दिया. छात्रों ने गया जंक्शन के करीमगंज यार्ड में खड़ी एमटी कोच में आग लगा दी. आग की चपेट में आने से एक कोच जलकर राख हो गया. आक्रोशित अभ्यर्थियों ने रेल ट्रैक जाम कर दिया। आंदोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया है. 


रेलवे भर्ती बोर्ड की नन टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाकर बिहार में अभ्यर्थियों और उनके समर्थकों का विरोध प्रदर्शन आज लगातार तीसरे दिन भी जारी है. छात्रों के उपद्रव से ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ और रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा.


वहीं गया में RRB और NTPC में अनियमितताएं को लेकर प्रदर्शनकारी छात्रों ने ट्रेन के डिब्बों में आग लगाने के मामले पर SSP आदित्य कुमार ने कहा कि, छात्र किसी के बहकावे में न आएं. रेलवे ने एक कमेटी का गठन किया है जो जांच करेगी. कुछ छात्रों की पहचान हुई है. कार्रवाई जारी है."


अभ्यर्थियों के उग्र स्वरूप को देखते हुए आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस के अधिकारियों के नेतृत्व में जवान मुस्तैद हैं. कोच में लगी आग पर किसी प्रकार काबू पा लिया गया. अन्य दूसरे कोच आग की चपेट में आने से बच गए. जिला प्रशासन के अधिकारी आंदोलनकारियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं.