BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद
10-Jun-2020 03:00 PM
By tahsin
PURNIA: बिहार के तीन बार सीएम रहे भोला पासवान शास्त्री की बहू अब सामने आई है. उसने खुद को असली वारिस बताया है. सुशीला भारती ने कहा कि जिस बिरंची पासवान को भतीजा बताया जा रहा है वह गलत है. बिरंची का कोई भोला पासवान शास्त्री से रिश्ता रहा ही नहीं.
उत्तराधिकार पर विवाद
पहले बिरंची पासवान ने भतीजा होने का दावा किया तो सारी सुविधा और सहायता उनको ही मिलने लगी थी. लेकिन अब बिरंची को गलत बताकर खुद को बहू सुशीला भारती बता रही है. लगातार बिरंची का नाम उत्तराधिकारी के तौर पर सामने आने के बाद सुशीला ने ये दावा किया है. सुशीला ने बताया कि भोला पासवान को कोई पुत्र नहीं था. इसलिए शास्त्री जी की पत्नी देवकी देवी ने बेचन पासवान नाम के एक किशोर को 15 साल की उम्र में गोद लिया था. इस किशोर का नाम था बेचन पासवान. इनकी ही पत्नी मैं सुशीला भारती हूं. जिसके नाम पूर्णिया का कैलाश भवन भी देवकी देवी ने कर दिया था.
आरजेडी की नेता हैं सुशीला
सुशीला बताती हैं कि बिरंची पासवान भोला बाबू के कोई रिश्ते में नहीं है. सुशीला ने भोला पासवान शास्त्री को इंदिरा गांधी से मिले स्मृति चिन्ह को भी संभाल रखा है और कहती हैं अगर वो उत्तराधिकारी है तो उसके पास रहना चाहिए. सुशीला बीते लंबे समय से राष्ट्रीय जनता दल की महिला ज़िला अध्यक्ष हैं. जिसके नेता तेजस्वी ने बिरंची को सहायता राशि भिजवाई थी.