Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
07-Aug-2020 06:55 AM
PATNA : कोरोना का हाल के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी करने में जुटे आयोग ने एक बड़ा फैसला किया है। बिहार विधानसभा चुनाव में सभी बूथों पर वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग वोटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता अपनाने के लिए वीवीपैट का इस्तेमाल करेगा। वीवीपैट के इस्तेमाल से वोटर यह जान पाएंगे कि उन्होंने वोट किसको दिया और वह वोट कहां गया।
दरअसल वीवीपैट बैलट यूनिट के साथ लगाए जाने वाली वह मशीन है जिसमें एक विंडो बना होता है। वोटर जैसे ही ईवीएम का बटन दबाता है एक पर्ची इस विंडो से निकलकर उस उम्मीदवार के क्रम संख्या में जाते हुए नजर आती है जिसे वोट दिया गया है। वोटिंग के दौरान 7 सेकंड तक यह प्रक्रिया वीवीपैट के स्क्रीन पर दिखती है। चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए वीवीपैट का इसका इस्तेमाल किया जाता है। सिर्फ वोटिंग ही नहीं काउंटिंग के दौरान भी वीवीपैट की अहम भूमिका है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक हर विधानसभा क्षेत्र के 5 बूथों पर वीवीपैट की पर्ची की गिनती की जाएगी। नियमों के मुताबिक हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे पांच बूथों का चयन करना होता है जहां ईवीएम के कंट्रोल यूनिट से मतों की गिनती हो चुकी है। काउंटिंग के दौरान वीवीपैट से निकली पर्ची की गिनती होती है और इसके मिलान से पारदर्शी सिस्टम के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि दोनों में समानता हो। कोरोना संक्रमण के बीच बिहार में चुनाव की कवायद कर रहे आयोग में कई स्तर पर तैयारी पूरी कर ली है। बिहार में 34 हजार अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। किसी भी बूथ पर एक हजार से अधिक वोटरों की संख्या नहीं रखी जाएगी। साथ ही साथ मतदानकर्मियों को बीमा कवर दिए जाने की भी तैयारी है। आयोग ने 11 अगस्त तक के तमाम राजनीतिक दलों से चुनावी रैली और प्रचार को लेकर सुझाव मांगे हैं।