ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात

Home / news / दागी उम्मीदवारों पर आयोग सख्त, टिकट देने वाले दलों को तीन बार वोटरों...

दागी उम्मीदवारों पर आयोग सख्त, टिकट देने वाले दलों को तीन बार वोटरों को देनी होगी जानकारी

12-Sep-2020 07:50 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में दागी और अपराधिक इतिहास वाले प्रत्याशियों को लेकर आयोग इस बार शख्त हैं. आयोग ने कहा है कि ऐसे प्रत्याशियों को चुनने वाले दलों को तीन बार सूचना अखबार और टीवी के जरिए देना होगा. जिससे वोटर प्रत्याशी के बारे में जान सके. 

गाइडलाइन जारी

इसको लेकर आयोग ने नया गाइडलाइन जारी कर दिया है. आयोग ने बैठक के बाद ये गाइडलाइन जारी किया है. जिससे वोटर ऐसे प्रत्याशियों के बारे में जान सकें. आयोग के गाइडलाइन के अनुसार ऐसे प्रत्याशियों को टिकट देने वाली पार्टियों को पहली बार पब्लिसिटी नाम वापसी के 4 दिन के भीतर करनी होगी. जबकि दूसरी पब्लिसिटी नाम वापसी के 5वें और 8वें अंदर करनी होगी. तीसरी पब्लिसिटी चुनाव प्रचार समाप्त होने के 9वें दिन करनी होगी. 

निर्विरोध को भी देनी होगी जानकारी

चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ राजनीतिक पार्टियों के लिए ही नहीं है यह आदेश निर्विरोध चुने गए प्रत्याशियों और उनसे संबंधित राजनीतिक दल को भी यह सूचना प्रकाशित और प्रसारित करानी होगी. इस तरह का प्रयोग पहली बार चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में करने जा रहा है.