बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
10-Jun-2024 03:36 PM
By First Bihar
ARA : बिहार में आरा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां छात्र की हत्या कर दी गई। छात्र का शव घर से दूर बरामद किया गया है। परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक अपने दोस्तों के साथ यज्ञ देखने के लिए गया था उसी समय से लापता था। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार,आरा में इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। मृतक के परिजन इस खुनी वारदात को अंजाम देने का आरोप उसके दोस्तों पर लगा रहे हैं। आरोपी सभी दोस्त घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। यह घटना नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गैस एजेंसी के पास की है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान बहिरो मुहल्ला निवासी बुद्धदेव उर्फ बुधन पासवान के 17 वर्षीय पुत्र शाहिल उर्फ भोला पासवान है। टाउन हाईस्कूल में इंटर का छात्र है। हत्या की खबर मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए आरा सदर अस्पताल लाया। इसके साथ ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है।
इस घटना को लेकर मृतक के पिता बुद्धदेव उर्फ बुधन पासवान ने बताया कि मेरा बेटा कल रात करीब 8 बजे अपने तीन दोस्तों के साथ पास के गोठउला गांव में आयोजित यज्ञ देखने के लिए गया हुआ था। जब देर रात तक वो घर नहीं आया तो हमलोग उसे ढूंढने के लिए निकले लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद सोमवार की सुबह बालू ढ़ोने वाले ट्रैक्टर चालकों ने शव को देखा।
उधर, इस मामले में छात्र के गर्दन के पीछे गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक के पिता को तीन दोस्तों पर हत्या करने का शक है।घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। हालांकि किस कारण हत्या की गई है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।