राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
03-Jun-2022 09:11 AM
AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां बीती रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार पांच युवक जख्मी हो गए, जिसमें से दो की हालत काफी नाजुक बानी हुई है। वह घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के दाउदनगर-गोह-गया रोड के उपकारा के पास हुई है।
इस घटना में जख्मी हुए युवकों की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी गांव निवासी 28 वर्षीय धनंजय कुमार, धनावां गांव निवासी 21 वर्षीय गुड्डू कुमार, 20 वर्षीय उदल कुमार, 18 वर्षीय धीरज कुमार और गया जिले के आंती थाना क्षेत्र के खतनई गांव निवासी 18 वर्षीय नीतीश कुमार शामिल है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगो की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए दाऊदनगर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को बाहर रेफर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि धनावा गांव निवासी गुड्डू कुमार, उदल कुमार और धीरज कुमार दाउदनगर में बाजार से कुछ सामान खरीदने गए थे। जहां से सभी वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक से तीनों दाउदनगर पुकारा के पास पहुंचे के सामने से बिलारी गांव निवासी धनंजय कुमार के बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें सभी को गंभीर रूप से चोट आई है। वहीं बाइकों की टक्कर इतनी जोरदार थी की आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। और सभी को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।