ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार : देर रात सड़क पर मदद के लिए उतरे पप्पू यादव, खुद...

बिहार : देर रात सड़क पर मदद के लिए उतरे पप्पू यादव, खुद आग बुझाया फिर ले गए अस्पताल

28-Apr-2022 02:30 PM

MADHEPURA : जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव को केवल राजनीत के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि वे अपनी मददगार छवि के लिए भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। बुधवार की देर रात पप्पू यादव ने मानवता का परिचय देते हुए न सिर्फ सड़क हादसे के घायलों को अस्पताल पहुंचाया बल्कि अपनी गाड़ी रोककर सड़क पर आग बुझाने के लिए आगे आये।


दरअसल, मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पतराहा में एनएच 106 पर बुधवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में झुलसकर तीन युवकों की मौत हो गयी। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे मधेपुरा के पूर्व संसद जाप सुप्रीमो ने अपना काफिला रोक दिया और खुद आग बुझाकर घायलों को मधेपुरा स्थित जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालांकि तब तक तीनों युवकों की मौत हो गई थी। बाइक और कार की जोरदार टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई थी।


मृतक के परिजनों के अनुसार, रात को शंकरपुर थाना अंतर्गत निसिहरपुर के खोन्ही में धीरेंद्र यादव के घर उनके बेटे का बहूभोज था। जिसमें शामिल होकर तीनों युवक रात करीब 1 से 2 बजे के बीच मधेपुरा वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पतराहा में सामने से आर रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक में आग लग गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी की युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर गए थे और आग की चपेट में आ गए। 


इसी दौरान देर रात रास्ते से पप्पू यादव का काफिला गुजर रहा था। गाड़ी को जलता देख पप्पू यादव के कार्यकर्ताओं ने हाथोंहाथ मिट्टी-बालू लेकर आग को बुझाने कोशिश की। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने आसपास के लोगों को जगाया और घर के मोटर के पाइप से आग बुझाई। इस बीच एक युवक की सांस चल ही रही थी। जिसके बाद आनन फानन में उसे उठा कर मेडिकल कालेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के मरुवाहा निवासी नरेंद्र प्रसाद यादव के 28 वर्षीय बेटे सानू कुमार, सिंहेश्वर निवासी 28 वर्षीय रवि कुमार और सहरसा जिला के मोकना निवासी नरेश यादव के 18 वर्षीय बेटे सुमन कुमार के रूप में की गई है। सानू और सुमन रिश्ते में जीजा-साला थे।