पटना में LPG ब्लैकमार्केटिंग पर बड़ा एक्शन.. दर्ज हुए 4 केस, DM की चेतावनी- मुकदमा के बाद तुरंत होगी गिरफ्तारी पटना में LPG ब्लैकमार्केटिंग पर बड़ा एक्शन.. दर्ज हुए 4 केस, DM की चेतावनी- मुकदमा के बाद तुरंत होगी गिरफ्तारी पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन
10-Feb-2021 07:07 AM
PATNA : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने 7 दिनों के बिहार दौरे पर मंगलवार को पटना पहुंच गए हैं। पटना में आज संघ प्रमुख की अध्यक्षता में दक्षिण बिहार प्रांत कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। मंगलवार को पटना पहुंचने पर उत्तर पूर्व संघ के कार्यवाह मोहन सिंह ने संघ प्रमुख का स्वागत किया। संघ प्रमुख पटना के राजेंद्र नगर के स्थित विजय निकेतन में रह रहे हैं और अगले 7 दिनों तक बिहार में उनका कार्यक्रम है।
संघ प्रमुख गुरुवार को पटना एम्स के पास बनने वाले सेवा सदन की आधारशिला रखेंगे। केशव नगर में प्रस्तावित सेवा सदन के भूमि पूजन कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना है। 12 फरवरी को संघ प्रमुख मुजफ्फरपुर जाएंगे। मुजफ्फरपुर में संघ प्रमुख के की उत्तर बिहार के प्रांत संचालक विजय जायसवाल, सह संचालक गौरी प्रसाद, प्रांत कार्यवाह अभय गर्ग के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में एक अहम बैठक होनी है। 14 फरवरी को संघ प्रमुख औराई जाएंगे और वहां जैविक कृषि पर आधारित प्रकल्प को देखेंगे। इसी दिन मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक के पास नवनिर्मित संघ कार्यालय का संघ प्रमुख लोकार्पण भी करेंगे। 15 फरवरी को पटना होते हुए वह वापस लौट जाएंगे।
बिहार में संघ के विस्तार के नजरिया से मोहन भागवत के इससे दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज होने वाली आम बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही साथ संघ की विस्तार नीति को कैसे जमीन पर उतारा जाए इसे लेकर भी चर्चा होगी। मंदिर निर्माण के लिए संघ ने फंडिंग करने का अभियान चला रखा है आज की बैठक में इसकी भी समीक्षा हो सकती है।