ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
17-Dec-2021 10:20 AM
By Tahsin Ali
PURNIA : बिहार के पूर्णया से खबर आ रही हैं जहां बिहार और बंगाल की सीमा पर बने दालकोला चेकपोस्ट पर अपर मुख्य सचिव के.के पाठक ने गुरुवार की देर शाम निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए. के.के पाठक ने बताया कि बिहार में 5 चेक पोस्ट है जहां पर बंद वाहनों की स्कैनिंग के लिए जल्द ही स्कैनर लगाए जाएंगे.
इस दौरान सबसे पहले दालकोला चेकपोस्ट पर स्कैनर लगाया जाएगा. उन्होंने निरीक्षण के दौरान चेक पोस्ट में 5 सीसी कैमरा लगा हुआ पाया, जिसकी संख्या बढ़ाने का भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए लाइट एवं साफ सफाई की भी व्यवस्था को लेकर कई अन्य दिशा-निर्देश दिए. मौके पर डीएम राहुल कुमार, एसपी दयाशंकर, बायसी एसडीएम अमरेंद्र कुमार पंकज, बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
केके पाठक ने इस दौरान कहा कि चारों लेन को चालू करें और भारी संख्या में पुलिस बलों और उत्पाद विभाग के जवानों की तैनाती करें. ताकि लोगों को आवागमन में किसी भी तरह की कोई असुविधा नहीं हो. इसके अलावा सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाने उसके रहने की व्यवस्था करने और आवासीय क्षेत्रों को भी बढ़ाने का दिशा निर्देश दिया है. जिससे पुलिसकर्मी और जवान अच्छे तरीके से ड्यूटी कर सके पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित दालकोला चेकपोस्ट के आसपास लगे कई अन्य दुकानों और भौगोलिक स्थिति का भी मुआयना किया.