कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
28-Nov-2024 01:50 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: वैशाली की भगवानपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गोढ़ियां चमन NH-22 के पास छापेमारी कर तीन अपराधियों को दबोचा है जबकि दो अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए सभी बदमाश इकट्ठा हुए थे।
पकड़े गए रमेश कुमार, कुन्दन कुमार, मनिकांत कुमार उर्फ गणेश के पास से पुलिस ने दो कट्टा और चार जिंदा कारतूस के अलावा 25 हजार रुपए और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। पकड़े गए तीनों अपराधियों ने बताया है कि 20 नवंबर की रात भगवानपुर थाना क्षेत्र NH-22 से सरिया लोड ट्रक लूट की घटना को अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था।
इनकी निशानदेही पर घटना में शामिल और अन्य 06 अभियुक्त अश्विनी कुमार, बन्टी प्रसाद, सहजाद आलम, डीएसपी कुमार, छोटे यादव, उपेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं साथ ही लूटी गई सरिया व ट्रक का पार्ट पूर्जा (इंजन, चेचिस इत्यादि) को गया जिला से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार सभी अपराधकर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वैशाली पुलिस अधिक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि भगवानपुर थाने की पुलिस को सूचना मिला था कि कुछ अपराधी थाना क्षेत्र के गोढ़ियां चमन NH-22 के पास अपराध की योजना बना रहे हैं। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करने हुए तीन अपराधी को पकड़ लिया गया है। जिनकी निशानदेही पर लुटा गया सरिया लोड ट्रक का कटा हुआ पार्ट्स के साथ सरिया बरामद किया गया है।