ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम

Home / news / Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर, महिला मुखिया के ससुर को मारी...

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर, महिला मुखिया के ससुर को मारी गोली, हालत नाजुक

24-Oct-2024 08:53 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है। इस बार अपराधियों ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। 


मुजफ्फरपुर के औराई के डीह जीवर पंचायत के मुखिया नूरजहां खातून के ससुर को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए गोली मार दी है। जिससे मो. कलाम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मो. कलाम को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। बताया जाता है कि कथित जहरीली शराब से मौत मामले में उन्होंने बयान दिया था। जिसके बाद अपराधियों ने मुखिया ससुर के मुंह में गोली मार दी।  


घटना हथौड़ी थाना के भदई रेलवे फाटक के पास की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। गंभीर रूप से घायल मो. कलाम का इलाज अस्पताल में चल रहा है। होश में आने के बाद उनसे पुलिस पूछताछ करेगी। जिसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। 


2 दिन पूर्व कथित जहरीली शराब से दो की मौत मामले में दिया था बयान


महिला मुखिया के ससुर को मुंह में गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। सूत्रों के अनुसार 2 दिन पहले मुजफ्फरपुर में कथित जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हुई थी। उसी मामले में मोहम्मद कलाम ने शराब कारोबारी के खिलाफ बयान दिया था। ऐसे में इस बात की चर्चा जोरशोर से हो रही है कि कही शराब माफियाओं की करतूत तो नहीं।


मुखिया बोलीं..ब्लॉक पर काफ़ी देर तक साथ था अपराधी


मुजफ्फरपुर के औराई प्रखण्ड के डीह जीवर पंचायत की मुखिया नूरजहां खातून ने बताया कि उनके ससुर के साथ औराई प्रखंड में काफी समय तक कुछ अपराधी मौजूद थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच से अपराधियों की पहचान हो पाएगी। इससे यह साफ जाहिर होता है कि कोई ना कोई जानने वाले व्यक्ति ने ही उन्हें गोली मारी है। वही अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी मुजफ्फरपुर सहियार अख्तर ने बताया कि हथौड़ी थाना क्षेत्र में भदई में स्थानीय मुखिया के ससुर मोहम्मद कलाम को बदमाशों ने गोली मारी है। एक बाइक पर दो बदमाश सवार थे। जो गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गये। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।