ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: मुखिया की संदिग्ध मौत से सनसनी, शराब में जहर देकर...

Bihar Crime News: मुखिया की संदिग्ध मौत से सनसनी, शराब में जहर देकर हत्या करने की आशंका; पुलिस पर गंभीर आरोप

23-Nov-2024 12:21 PM

By First Bihar

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक मुखिया की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने मुखिया की हत्या का आरोप लगाया है। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। देर से पहुंचने के कारण पुलिस को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। घटना पताही थाना क्षेत्र के बेतौना गांव की है।


मृतक कि पहचान पताही प्रखंड के बेतौना पंचायत के मुखिया 35 वर्षीय राम बाबू कुमार के रूप में हुई है। मुखिया की पत्नी का आरोप है कि उनके पति को शराब में जहरीली पदार्थ मिलाकर पिलाया गया है, जिससे उनकी मौत हुई है। मृतक मुखिया की पत्नी रेशमी देवी ने बताया कि उनके पति राम बाबू कुमार को शुक्रवार की शाम गांव का ही रोशन सिंह घर से बुलाकर शादी समारोह में ले गया था। रात 10 बजे मुखिया दारू के नशे में घर पहुंचे थे।


उन्होंने बताया कि घर में हल्का खाना खाने के बाद वह सोने के लिए चले गए। रात 12 बजे रात में आचानक उन्हें बेचैनी होने लगी और उलटी करने लगे। परिजन जबतक मुखिया को डॉक्टर के पास ले जाते उनकी मौत हो गई। मुखिया की संदिग्ध मौत की ख़बर परिजनों ने रात में ही पुलिस को दे दी थी लेकिन पुलिस सुबह पहुंची। जिसको लेकर परिजनों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।


जानकारी के अनुसार राम बाबू पहले मोटरसाइकिल बनाने का काम करता था। 2021 के पंचायत चुनावों में मुखिया पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे और सबसे कम उम्र के मुखिया निर्वाचित हुए। मृतक को एक बेटा और दो बेटी हैं। अचानक हुई मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मुखिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम