Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन
02-Oct-2024 08:20 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज में हुस्न के जाल में फंसा कर युवकों को बर्बाद कर देने वाले गैंग का खुलासा हुआ है. दो लड़कियां सोशल मीडिया से लेकर दूसरे तरीकों से लड़कों को फंसाती थी. उनके जाल में जो फंस गया, वह बर्बाद हो गया. इस गिरोह ने कई युवकों को अपने जाल में फंसाया, अब पुलिस की नींद टूटी तो कार्रवाई हुई है. गिरोह के ठिकाने पर छापेमारी हुई तो पैसे वसूलने का सबूत भी बरामद हो गया.
किशनगंज का सेक्सटॉर्शन गिरोह
किशनगंज पुलिस ने आज उस जगह पर रेड डाली, जहां से सेक्सटॉर्शन का ये रैकेट चल रहा था. किशनगंज के एसपी सागर कुमार ने मीडिया को बताया कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था. ये इसी सेक्सटार्शन गिरोह से जुड़ा था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और कई जगहों पर छापेमारी की गयी. जिले के सिंघिया के उस मकान में रेड की गयी, जहां से रैकेट चलाया जा रहा था.
एटीएम औऱ चेकबुक बरामद
पुलिस ने छापेमारी में उस कमरे से एटीएम और चेकबुक बरामद किया है. पुलिस को मानना है कि इस गिरोह के जाल में फंसे पीड़ितों से पैसे वसूली के लिए एटीएम और चेकबुक लिया गया था. फिलहाल छापेमारी के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घटनास्थल को सील कर दिया गया है. हालांकि इस गैंग के सदस्य पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े, वे सारे फरार हो गये हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
जेबा-नाजमीन गिरोह
सेक्सटार्शन गिरोह का खुलासा कुछ दिनों पहले हुआ था. दरअसल किशनगंज में एक वीडियो वायरल हुआ था. इससे सेक्शटार्शन गिरोह की करतूत सामने आयी. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. पुलिस के मुताबिक इस गैंग में दो लड़कियां शामिल हैं जो खुद का नाम जेबा औऱ नाजनीन बताती हैं. वे सोशल मीडिया के साथ दूसरे माध्यमों से लड़कों से दोस्ती करती थी और फिर उन्हें अपने हुस्न के जाल में फंसाती थी. दोनों लड़कियां अपने शिकार को फंसा कर अपने ही ठिकाने पर बुलाती थीं और उनका वीडियो बना लेती थी. वीडियो बनाने के बाद लड़कियां अपने ही गिरोह के लोगों से उसी ठिकाने पर लड़कों को पकड़वा देती थीं. फिर न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसा वसूली का खेल शुरू हो जाता था.
सेक्सटार्शन के एक मामले का वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद एक पीडित पुलिस के पास पहुंचा और किशनगंज सदर थाने में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई. अपनी शिकायत में पीड़ित ने कुछ लोगों पर जबरन रुपये लेने का भी आरोप लगा था. उसने अपनी शिकायत में कहा कि दो लड़कियों जेबा और नाजमीन के अलावा असगर और अनवर शामिल हैं.