ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

Bihar Crime: कैमूर में 5 दिन से लापता युवक की लाश पोखर से बरामद, हत्या की आशंका जता रहे परिजन

26-Nov-2024 07:35 PM

By RANJAN

KAIMUR: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में 5 दिन से लापता मनु कुमार का शव उसके घर के पास एक पोखर से बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों की माने तो मनु शुक्रवार से लापता था। ग्रामीणों ने जब उसकी खोज की तो उसका शव पोखरे में पड़ा मिला। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। 


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। हालांकि, मृतक की आंख फूटी हुई मिली है और शरीर मुलायम है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। कुदरा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हत्यारे को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।


मृत युवक की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी अर्जुन राम के 35 वर्षीय पुत्र मनु कुमार के रूप में हुई है। जो पांच दिन से गायब था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका तब इस बात की सूचना कुदरा थाने की पुलिस को दी गयी। परिजन लगातार मनु की तलाश कर ही रहे थे कि अचानक मंगलवार की सुबह में घर के पास एक पोखर से उसकी लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। 


इस बात की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ पोखर के पास इकट्ठा हो गयी। शव की पहचान लापता मनु के रूप में परिजनों ने की जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और पुलिस से मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। वही परिजनों की इस मांग के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।