मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
02-Feb-2022 06:55 PM
PATNA: पिछले 24 घंटे में बिहार में कोरोना संक्रमण के 799 नए मामले सामने आए हैं। बात राजधानी की करें तो पटना में 228 नए मामले मिले हैं। बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 3752 हो गयी है। बता दें कि बिहार में कुल 150210 लोगों की कोरोना जांच हुई जिसमें 799 नए मामले मिले हैं वही पटना में कुल 5823 लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया जिसमें 228 नए केसेज मिले हैं। मंगलवार को बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 4723 थी जो आज 3752 हो गयी है। वही पटना AIIMS में एक मासूम समेत 5 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी है।
31 जनवरी को बिहार में कुल 150101 लोगों ने कोरोना की जांच करायी थी वही 1 फरवरी को 150210 लोगों ने यह टेस्ट कराया। बात पटना की करें तो 31 जनवरी को पटना में 4727 लोगों ने कोरोना टेस्ट कराया वही 1 फरवरी को पटना में 5823 लोगों ने जांच कराया। 31 जनवरी को पटना के बाद बेगूसराय में कोरोना के नए मामले अधिक थे। बेगूसराय में 21 जनवरी को 111 मामले थे जो 1 फरवरी को 22 हो गया है। बेगूसराय में नए मरीजों की संख्या घटी है जबकि पटना में 128 से बढ़कर आंकड़ा 228 हो गया है। आज पटना के बाद पश्चिम चंपारण में सबसे ज्यादा 44 केसेज सामने आएं है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अररिया भागलपुर और गोपालगंज में 27-27, अररिया में 8, अरवल में 3, औरंगाबाद में 4, बांका में 6, भोजपुर में 12, बक्सर में 13, दरभंगा में 14, पूर्वी चंपारण 18, गया में 7, जमुई में 10, जहानाबाद 2, कैमूर 5, कटिहार में 15 मामले सामने आए हैं।
