Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार
04-Jan-2024 09:17 AM
By First Bihar
GAYA : देश समेत बिहार में भी एक बार फिर कोरोना वायरस अपना प्रकोप बढ़ा रही है। ऐसे में इस बढ़ते संक्रमण दर को देखते हुए गया में एक बड़ा फैसला लिया गया है। यहां मंदिर में मास्क पहनकर आना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद इस आदेश को लेकर तरह -तरह शुरू हो गई है। हालांकि, सुरक्षा के लिहाजा यह काफी बेहतर कदम बताया जा रहा है।
दरअसल, बिहार के गया विष्णुपद मंदिर में बिना मास्क प्रवेश निषेध है। इसको लेकर मंदिर के बाहरी और अंदर के परिसर में कई स्थानों पर इस प्रकार के पोस्टर चिपकाए गए हैं। जिसमें लिखा गया है कि बिना मास्क लगाकर मंदिर में प्रवेश न करें। यह आदेश गया में हालिया दिनों में कोरोना के आए मामले और देश के कोने-कोने से आने वाले तीर्थ यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन द्वारा जारी किया गया है।
माना जा रहा है कि गया में कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। मंदिर के अंदर और बाहरी परिसर में दीवारों पर मास्क को लेकर पोस्टर चिपकाए गए हैं। पोस्टर में कोरोना से बचाव को लेकर मास्क पहनकर ही मंदिर में इंट्री करने की बात कही गई है। विष्णुपद मंदिर के अंदर और बाहरी परिसर में पोस्टर चिपकाए गए हैं, जिसमें मास्क लगाने की बात कही गई है। मास्क लगाकर ही अंदर प्रवेश करने को कहा गया है। पोस्टर में कहा गया है कि तीर्थयात्री श्रद्धालु गयापाल पंडा मास्क लगाकर मंदिर में प्रवेश करें। बिना मास्क के प्रवेश न करें। नो मास्क नो एंट्री लिखा गया है।
आपको बताते चलें कि, गया जिले में अभी कोरोना के 9 केस एक्टिव है। हालिया सप्ताह में यह कोरोना के मामले आए। कोरोना के मामले को देखते हुए एहतियात बरती जा रही है। वहीं, अब जब विष्णुपद मंदिर में पिंडदान के लिए देश के कोने-कोने से तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं, तो ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने की बात कही है। फिलहाल में गया में 3 दिन कोरोना के लगातार मरीज मिले। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले आ रहे हैं, जिसे देखते हुए गया विष्णुपद में एहतियात बरती जा रही है।