मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात
25-Sep-2020 04:33 PM
PATNA: बिहार में विधानसभा के तारीखों के एलान होने के बाद एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान इमोशनल हो गए हैं. चिराग ने कहा कि वह अपने पापा का सपना पूरा करेंगे.
चिराग ने कहा कि बिहार चुनाव की तारीख़ों की घोषणा हो गई है. चुनाव आयोग के फ़ैसले का लोक जनशक्ति पार्टी सहर्ष स्वागत करती हैं. साल 2020 के चुनाव बिहार में बेहतरी की नई कहानी लिखेंगे.बिहार चुनाव प्रधानमंत्री के विकसित बिहार के सपने और अपने राम विलास पासवान के 50 वर्षों के कार्यों को बिहारवासियों के सामने रखने का अवसर है.
चिराग ने कहा कि चुनाव की घोषणा के इस महत्वपूर्ण अवसर पर थोड़ा भावुक भी हूं. पापा अस्पताल में हैं और मार्गदर्शन करने वाले उनके शब्दों की कमी महसूस कर रहा हूं. बिहारियों के लिए उनकी कल्पना को साकार करने की कोशिश करूंगा. पिछले 50 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब आप सब के नेता और मेरे पापा इस चुनाव में बिहार में उपस्तिथ नहीं हो पाएंगे. मुझे विश्वास है की वो जल्द डिजिटल माध्यम सभी बिहार वासीयों से जुड़ेंगे. पिछले कई दिनों में पापा के पुराने मित्रों व सहयोगियों ने मुझे फ़ोन कर उनका हाल समाचार जाना. सबके मन में पापा के प्रति आदर देख कर उनका बेटा होने पर गर्व होता है. दल-गल राजनीति से उपर उठ कर अधिकांश नेताओं ने भी फ़ोन पर हाल जाना. पापा का अंश हूं और विपरीत परिस्थितियों में लड़कर जीतना उन्हीं से सीखा है. इस मुश्किल घड़ी में मेरे साथ खड़े होने के लिए आप सब का आभार. जो लोग बिहार पर नाज़ करना चाहते है उन सभी से अपील करता हूं कि बिहार1st बिहारी1st की सोच के साथ आगे आए नया बिहार युवा बिहार बनाए.