Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
14-Aug-2020 11:58 AM
DELHI: BJP ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा फैसला किया है, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिहार बीजेपी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. पार्टी ये फैसला ले चुकी है हालांकि औपचारिक एलान बाकी है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक फडणवीस ने बिहार बीजेपी का कामकाज देखना शुरू कर दिया है. हालांकि बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव संगठन प्रभारी बने रहेंगे.
बीजेपी नेताओं ने बताया कि बिहार चुनाव को लेकर गुरूवार को बीजेपी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक थी. इस बैठक में पार्टी के बिहार संगठन प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ साथ देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे. उन्होंने बिहार बीजेपी के प्रमुख नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर लंबी चर्चा की. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई इस बैठक में बिहार में मौदूदा सियासी माहौल और BJP की तैयारियों पर चर्चा हुई.
बेहद अहम है बिहार चुनाव
बिहार चुनाव के लिए मुख्यमंत्री रह चुके नेता मैदान में उतारकर बीजेपी ने जाहिर कर दिया है कि ये चुनाव उसके लिए कितना अहम है. हालांकि पार्टी संगठन की कमान तो भूपेद्र यादव के हाथों में ही रहेगी जो नरेंद्र मोदी-अमित शाह दोनों के बेहद खास हैं. पार्टी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक वर्तमान बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ मिलकर फडणवीस काम करेंगे.
बीजेपी नेताओं ने बताया कि पार्टी ने फडणवीस को चुनाव प्रभारी बनाने का औपचारिक एलान तो नहीं किया है लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा हो जायेगी. फडणवीस फिलहाल महाराष्ट्र विधान सभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. उनके बिहार में प्रभारी बनने की खबर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ सीपी ठाकुर ने कहा कि वह बेहतर नेता हैं और चुनाव में बढ़िया काम करते हैं.
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने फिर साफ किया है कि उसकी मंशा बिहार में समय पर चुनाव कराने की है. देश के मुख्य चुनाव आयुक्त बार-बार इसका एलान कर रहे हैं. चुनाव आयोग द्वारा कोरोना संकट के बीच चुनाव कराने को लेकर सभी प्रकार की सावधानियों को लेकर तैयारी की जा रही है. आयोग द्वारा बिहार के चुनाव को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार किया जा रहा है.