ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / news / बिहार : चुनावी रंजिश में सांसद प्रतिनिधि पर फायरिंग, भागकर बचाई जान

बिहार : चुनावी रंजिश में सांसद प्रतिनिधि पर फायरिंग, भागकर बचाई जान

11-Jul-2022 10:26 AM

By PRABHAT SHANKAR

GOPALGANJ : गोपालगंज से एक मामला सामने आया हैं, जहां अपराधियों ने बिहार के गोपालगंज के जेडीयू सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन के प्रतिनिधि और जेडीयू के नेता धर्मराज प्रसाद सिंह पर जानलेवा हमला किया. घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर दुखहरण गांव की है. फायरिंग में धर्मराज प्रसाद सिंह बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की सुचना मिलने पर पुलिस मौका पर पहुंची. पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है.


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित का नाम धर्मराज प्रसाद सिंह है. वह जादोपुर दुखहरण पंचायत की मुखिया रामावती देवी के पति हैं. घटना की वजह पंचायत चुनाव के दौरान हुई रंजिश बताई जा रही है. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची जादोपुर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पीड़ित की ओर से नामजद प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई गई है.


पीड़ित धर्मराज प्रसाद ने बताया कि वे गोपालगंज से घर जा रहे थे. जैसे ही वे अपने गाँव के नजदीक पहुंचे वैसे ही अपराधी फायरिंग करने लगे. बताया जा रहा है कि अपराधी पहले से घात लगाकर बैठा था. धर्मराज प्रसाद को आते देख अपराधियों ने गोली चला दी. हालांकि, वो बाल-बाल बच गये. अपराधी यही नहीं रुका. उसने लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर से भी उनके ऊपर हमला किया. 


घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को इसकी सुचना दी. जादोपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि जो लोग दोषी होंगे, उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर दी है.