ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / बिहार चुनाव में क्या युवाओं को मौका देगी कांग्रेस, या गठबंधन के लिए...

बिहार चुनाव में क्या युवाओं को मौका देगी कांग्रेस, या गठबंधन के लिए हो जाएगी दावेदारों की चढ़ेगी बलि

29-Sep-2020 07:42 AM

KHAGARIYA :  विधानसभा चुनाव में युवा वोटरों को रिझाने के लिए तमाम राजनीतिक दलों ने अपने-अपने तौर पर तैयारियां की है. तेजस्वी यादव से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक लगातार युवा कार्ड खेलने की तैयारी में है. बिहार कांग्रेस में भी कई युवा चेहरे इस बार विधानसभा का टिकट चाहते हैं, लेकिन क्या कांग्रेस के अंदर युवा दावेदारों को मौका मिल पाएगा या महागठबंधन की बेदी पर इनकी बलि चढ़ जाएगी? यह देखना दिलचस्प होगा.

खगड़िया विधानसभा सीट से ऐसे ही युवा दावेदारों में इंजीनियर विशाल का नाम शामिल है. खगड़िया विधानसभा से उनके पिता स्वर्गीय सत्यदेव सिंह विधायक रह चुके हैं और अब विशाल लगातार कांग्रेस में संगठन का काम संभालते रहे हैं. खगड़िया में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी विशाल के साथ खड़े हैं. लेकिन क्या सीट शेयरिंग में खगड़िया सीट कांग्रेस के पाले में आ पाएगी ? यह बड़ा सवाल बना हुआ है.

विशाल का कहना है कि वो अपने स्वर्गीय पिता के अधूरे काम और अधूरे सपने को पूरा करना चाहते हैं. वे लंबे समय से कांग्रेस कार्यकर्ता के रुप में जुड़े हैं और पार्टी के लिए काम कर रहे हैं.  विशाल का कहना है कि जिस तरह उनके पिता 1985 में कांग्रेस पार्टी के टिकट से विधान सभा चुनाव में जीत हासिल कर खगड़िया शहर का बेहतर ढंग से निर्माण कर अपनी भागीदारी निभाई उसी तरह वे भी खगड़िया विधान सभा क्षेत्र का विकास करना चाहते हैं.