Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
06-Nov-2020 09:14 PM
VAISHALI : बिहार विधानसभा चुनाव में पहले दो चरणों का मतदान संपन्न हो गया है. कल शनिवार को तीसरे और आखिरी चरण का मतदान होने वाला है. आखिरी चरण की वोटिंग से ठीक पहले एक अप्रिय घटना वैशाली जिले से सामने आई है. जहां चुनावी ड्यूटी पर तैनात एक जवान की मौत हो गई है.
वैशाली में चुनावी ड्यूटी पर तैनात जवान उदय प्रताप सिंह (50) के निधन के बाद जिला पुलिस महकमे में दुःख का माहौल है. जवान उदय प्रताप सिंह मूल रूप से छपरा जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के चिड़िया बाजार के रहने वाले थे. बिहार चुनाव में इनकी ड्यूटी वैशाली जिले के पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में लगी हुई थी.

मतदान से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को सिपाही उदय प्रताप सिंह हाजीपुर पुलिस लाइन से पातेपुर विधानसभा के लिए जा रहे थे. तभी इस दौरान अचानक उनकी तबीयत ख़राब हो गई. साथी पुलिसवालों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद इन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस घटना के बाद जिला पुलिस महकमे के साथियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.