मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
11-Jun-2023 10:07 AM
By Vikramjeet
HAJIPUR : भोजपुरी की सुपर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह शनिवार को चुपचाप हाजीपुर सिविल कोर्ट पहुंची। अक्षरा पुराने केस के मामले में कोर्ट में पेश हुई। जिस केस के सिलसिले में अक्षरा सिंह कोर्ट में पेश हुई थी। वे सभी जमानतीय धारा के तहत आते थे। इस वजह से कोर्ट ने एक्ट्रेस को अग्रिम जमानत दे दी। लेकिन जमानत के बाद भी अक्षरा सिंह को कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ा।
दरअसल, जिस केस के सिलसिले में अक्षरा सिंह हाजीपुर सिविल कोर्ट में पेश हुईं। उसी मामले को लेकर बीते साल 10 नवंबर को वैशाली जिला अंतर्गत लालगंज थाना पुलिस ने अक्षरा सिंह के पटना स्थित आवास पर नोटिस चस्पाया था। जिसके बाद अक्षरा सिंह की गिऱफ्तारी होने की चर्चा भी सोशल मीडिया परकी जा रही थी। हालांकि, इस मामले पर अक्षरा ने सफाई देते हुए कहा था वे अपराधी नहीं है। वे कहीं भागी नहीं है। उन्होंने केस मामले को लेकर जानकारी नहीं होने की भी बात कही थी।
मालूम हो कि, पिछले साल कोरोना की वजह से लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के दौरान बाहुबली और दबंग मुन्ना शुक्ला ने अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन करवाया था। इस पार्टी में अभिनेत्री अक्षरा सिंह शो करने के लिए पहुंची हुई थी। उसी दौरान विधायक के समर्थको द्धारा ताबड़तोड़ फायरिंग किया गया था। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बाहुबली मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अन्नू शुक्ला, बॉडीगॉर्ड, फ़िल्मी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सहित 5 के खिलाफ FIR दर्ज किया था।
इधर, इस घटना को लेकर अक्षरा सिंह के वकील रामनाथ शर्मा ने बताया कि जमानत मिलने के बाद इस मामले से अक्षरा सिंह को मुक्त किये जाने को लेकर कोर्ट से आग्रह किया गया है। अपील खारीज होने की सूरत में आगे की रणनीति बनाई जायेगी। लेकिन इस दौरान अक्षरा सिंह को इस केस के सिलसिले में कोर्ट में लगातार हाजिरी लगानी पड़ेगी।