ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / news / बिहार: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, बीच सड़क पर धू-धू कर...

बिहार: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, बीच सड़क पर धू-धू कर जली गाड़ी; लोगों ने ऐसे बचाई जान

15-Jun-2024 06:07 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR: बिहार में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर जारी है। पारा 45 के पार चला गया है। भीषण गर्मी के कारण एक चलती कार में भीषण आग लग गई। कार सवार लोगों ने गाड़ी से कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। समय रहते कार सवार बाहर निकल गए, नहीं तो आज एक बड़ा हादसा हो गया होता। देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जल गई। घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहिया मोड़ के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, शनिवार को एक कार उत्तर प्रदेश के चंदौली से मोहनिया की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार मरहिया मोड के पास पहुंची उसमें अचानक आग लग गई। कार में आग लगता देख ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और ड्राइवर समेत कार सवार सभी लोगों को बाहर निकाल लिया। कार में ड्राइवर के अलावा दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे मौजूद थे। 


जब तक एनएचएआई और पुलिस की टीम मौके पर पहुची गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। बताया जा रहा है की कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश से कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघड़ा जा रहे थे। कार को जल गई लेकिन इस हादसे में सभी लोगों की जान बाल-बाल बच गई। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी के कारण कार के इंजन में आग लगी।