ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार : छात्रा की मौत के बाद फूटा गुस्सा, भीड़ ने पुलिस को...

बिहार : छात्रा की मौत के बाद फूटा गुस्सा, भीड़ ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

13-May-2023 10:27 AM

By First Bihar

NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिलें में आम लोगों की सुरक्षा में तैनात रहने वाली पुलिस टीम और ग्रामीणों में भिड़ंत हो गयी है। इस भिड़ंत की वजह से एक सड़क हादसें में घायल हुई छात्रा का इलाज के दौरान हुई मौत बताई जा रही है। भड़के ग्रामीणों के तरफ से पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला भी किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा में ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट कर दी। हालात इतने बिगड़े की पुलिस को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। यह पूरा मामला हिलसा थाना क्षेत्र के हथकट्टा मोड़ के पास का बताया जा रहा है। गुरुवार को हिलसा-नूरसराय मुख्य मार्ग के लहड़ाडाक के पास सड़क हादसे में एक छात्रा घायल हो गई थी। जिसकी शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद छात्रा की मौत के बाद ग्रामीणों ने हिलसा थाना क्षेत्र के हथकट्टा मोड़ के पास सड़क को जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम शनिवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस जाम खुलवाने पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीण भड़क गए और पुलिस पर हमला कर दिया। 


वहीं, इस घटना में मृत निशा कुमारी के भाई चंदन कुमार ने बताया कि 10 मई को उनकी बहन 11वीं की परीक्षा देने जा रही थी। तभी ऑटो पर सवार कुछ बदमाशों ने उसका दुपट्टा खींच लिया और वह सड़क पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई और इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। 


इधर, सड़क जाम और पुलिस को खदेड़े जाने की सूचना मिलने के बाद हिलसा एसडीओ और डीएसपी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया।