ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी

Bihar Bye Election: जीतनराम मांझी ने बहू दीपा मांझी को सौंपा पार्टी का सिंबल, NDA ने इमामगंज सीट से बनाया है साझा उम्मीदवार

20-Oct-2024 04:54 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब विभिन्न दलों में उम्मीदवारों के बीच सिबंल बांटने का काम शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री और गया सांसद जीतनराम मांझी ने इमामगंज सीट से हम उम्मीदवार दीपा मांझी को पार्टी का सिंबल सौंप दिया।


दरअसल, जीतनराम मांझी के सांसद निर्वाचित होने के बाद इमामगंज की सीट खाली हुई है। इस सीट से जीतनराम मांझी विधायक रह चुके हैं। एनडीए में इस बार भी यह सीट हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के पास है। जीतनराम मांझी ने इस सीट से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन की पत्नी यानी अपनी बहू दीपा मांझी को उम्मीदवार बनाया है।


इमामगंज सीट से जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी की राजनीतिक एंट्री हो रही है। इस सीट से उनका मुकाबला आरजेडी के रोशन कुमार माझी उर्फ राजेश मांझी से होगा। महागठबंधन ने इमामगंज सीट से रोशन कुमार माझी उर्फ राजेश मांझी को अफना साझा उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले इस सीट से जीतनराम मांझी विधायक हुआ करते थे।


बता दें कि, देशभर के 13 राज्यों की कुल 48 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की चार सीटें भी शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। रामगढ़ में आरजेडी के सुधाकर सिंह, तरारी में सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद, बेलागंज में आरजेडी के सुरेंद्र यादव और इमामगंज में हम के जीतन राम मांझी के सांसद बनने के बाद ये चारों सीटें खाली हुई हैं।