ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Bihar bye election 2024: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा,...

Bihar bye election 2024: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, जानिए.. किस दिन होगी वोटिंग

15-Oct-2024 04:18 PM

By First Bihar

PATNA: देश के दो राज्यो में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। देशभर के 13 राज्यों की कुल 48 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की चार सीटें भी शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।


दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया है कि, महाराष्ट्र में एक चरण का चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी जबकि झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को वोटिंग होगी। दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।


दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ साथ देश के 13 राज्यों की 48 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव कराए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई बिहार की चार सीटों पर भी वोटिंग होगी। बिहार के तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, 18 अक्टूबर को गजट का प्रकाशन के साथ नॉमिनेशन शुरू होगा। 25 अक्टूबर तक नॉमिनेशन लिए जायेंगे। वहीं 28 अक्टूबर को नॉमिनेशन पत्रों की जांच होगी। 30 अक्टूबर तक नाम वापसी की अंतिम तिथि है। 13 नवंबर को चार सीटों पर वोटिंग होगी और दो राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही बिहार उपचुनाव के नतीजे भी 23 नवंबर को सामने आ जाएंगे।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद बिहार की इन चारों सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। रामगढ़ में आरजेडी के सुधाकर सिंह, तरारी में सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद, बेलागंज में आरजेडी के सुरेंद्र यादव और इमामगंज में हम के जीतन राम मांझी के सांसद बनने के बाद ये चारों सीटें खाली हुई हैं।