ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

बिहार : बस और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

01-Mar-2024 03:39 PM

By First Bihar

SAPAUL : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सुपौल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बस और पिकअप की टक्कर में एक की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, सुपौल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक बस और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हुई है। जिसमें कई लोगों के जख्मी होने की सूचना है। वहीं इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी भी सामने आयी है। यह हादसा किसनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर हुआ है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


बताया जा रहा है कि, कोसी टोल प्लाजा के बाद दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। जख्मी लोगों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से उठाया जा रहा है। फिलहाल घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।