पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
27-Aug-2024 12:55 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: कैमूर में एक टूरिस्ट बस ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस पर सवार आठ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसको बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के कुदरा थाना क्षेत्र के अमीरथा गांव के पास एनएच 19 की है।
घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई है। मौके पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में भर्ती कराया। सभी लोग वाराणसी से टूरिस्ट बस में सवार होकर गया की तरफ जा रहे थे तभी मंगलवार की सुबह हादसा हो गया। सभी लोग आंध्र प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
एनएचएआई कर्मी ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि अमीरथा के पास बस और ट्रक की टक्कर हुई है कई लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची तो एक व्यक्ति बस में फंसा हुआ था और बाकी आधा दर्जन से अधिक लोग घायल थे। सभी को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है।
सीएचसी कुदरा के इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने बताया 8 लोग अस्पताल में घायल अवस्था में आए थे। जिनका उपचार किया गया है सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। एक व्यक्ति के पैर में फैक्चर है जिनको सदर अस्पताल भभुआ में रेफर कर दिया गया है।